Best CBSE school in Patna
Recent Events
dpspatna
27 Aug 2026

Class Presentation Preparatory

dpspatna
22 Aug 2026

Educational Visit to the India Meteorological Department

dpspatna
19 Aug 2026

BNI Astral Chapter Meeting Cum “Live Business Lab”

dpspatna
15 Aug 2026

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन

dpspatna
13 Aug 2026

Takshila ‘Mind Space’ Inter-School Mental Health Summit 2026

dpspatna
03 Aug 2026

Commerce Day Celebration

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना के प्रांगण में ‘जश्न-ए-आज़ादी’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित न रहकर 10 से 15 अगस्त, 2026 तक मनाए गए ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का हिस्सा था। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नम्रता प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने तथा संविधान के मूल्यों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यालय के गायक दल ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत काव्य-पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय के परिवहन विभाग के सदस्यों ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

img

नाट्य-मंडली ने ‘एक मुट्ठी विरासत’ नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, साहस और संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त संगीत एवं नृत्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं। बलिदानी सेनानियों की झाँकी के साथ प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। लगभग डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रस्तुति ने राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी का संदेश दिया। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कक्षा VI के विद्यार्थियों ने गिल्ली-डंडा सहित पारंपरिक खेलों की प्रदर्शनी लगाई, जिससे बच्चों को देश की पारंपरिक खेल संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला। कक्षा VII और VIII के विद्यार्थियों ने स्थानीय एवं क्षेत्रीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनी आयोजित की, जिसमें विभिन्न पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। रेडियो जॉकी के अंदाज में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रेरक प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए।

img

विद्यालय के पुस्तकालय में स्वतंत्रता और भारत की विरासत से संबंधित पुस्तकों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। पूरे सप्ताह कक्षा-प्रवेश, भोजनावकाश और विद्यालय की छुट्टी के समय देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे विद्यालय का वातावरण निरंतर राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा रहा।14 अगस्त को स्वतंत्रता मेले के साथ ‘अग्निरहित रसोई’ गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया और सभी ने इसका आनंद लिया।इन सभी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला एवं खेलों तथा नागरिक कर्तव्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी ने ‘जश्न-ए-आज़ादी’ को एक जीवंत एवं सार्थक आयोजन बनाया। स्वतंत्रता सप्ताह ने यह संदेश भी दिया कि देशभक्ति केवल एक दिन मनाया जाने वाला उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को समझने, अपनी विरासत को जानने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की निरंतर प्रक्रिया है।

Ⓒ Copyright 2012-2026 Delhi Public School Patna | Designed & Maintained by Edunext Technologies Pvt. Ltd.